फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफियाओं को सपा में मिली पनाह, भाजपा ने तोड़ी कमर : डिप्टी सीएम

Wed, 29 Mar 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अतर्रा/बदौसा/ओरन
विज्ञापन

(बांदा)। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने तुर्रा (नरैनी) गांव में अटल मनरेगा पार्क का लोकार्पण किया। गांव में स्थित स्थाई गोशाला और उच्च प्राथमिक विद्यालय व ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया। पीएम आवास के पात्र केशन, छोटेलाल, हरिदत्त, वीरबल को घर की चाबी सौंपी। दिव्यांग पनडुब्बी, राकेश, गिल्ला को ट्राई साइकिल दी।
पार्क के लोकार्पण के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा पर कटाक्ष किया कि गुंडे माफिया को पनाह मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी की कमर तोड़ दी है। गुंडे और भूमाफिया भीगी बिल्ली की तरह जेल में है। आगामी लोकसभा चुनाव में फिर तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। महेंद्र सिंह वर्मा, अनीश गौतम, आनंद गौतम, एसडीएम विकास यादव, सीओ जियाउद्दीन, राकेश गुप्ता, हरिओम त्रिपाठी, गीता अनुरागी, रंजना त्रिपाठी, अंजली द्विवेदी, राकेश गौतम मेजर आदि उपस्थित रहे। उधर, डिप्टी सीएम ने अतर्रा सीएचसी और अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण किया। नगर सीमा में तहसील गेट पर सैकड़ों भाजपाइयों ने डिप्टी सीएम को फूलमालाओं से लाद दिया। क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने बदौसा को ब्लाक का दर्जा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा आते समय डिप्टी सीएम पाठक खुरहंड स्थित सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर करीब 30 मिनट रुके। विधायक के पिता व समाजसेवी रामयश यादव ने उन्हें चांदी का मुकुट भेंट किया। अटल पार्क तुर्रा में योग प्रशिक्षक उदित नारायण द्विवेदी और राधारमण तिवारी ने योग कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें