फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: एमपी एमएलए कोर्ट में मुख्तार की पेशी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुआ पेश, 22 को होगी अगली सुनवाई

Thu, 18 May 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

ठेकेदार की तहरीर पर मुख्तार और उसके सहयोगियों को नामजद किया गया था। इसकी सुनवाई आजमगढ़ की एमपी एमएलए कोर्ट में की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मजदूर हत्याकांड में बांदा के जिला कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मंगलवार को आजमगढ़ की एमपी एमएलए कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। मुकदमे में कोर्ट में मंगलवार को गवाहों के बयान दर्ज किए जाने थे। अगली पेशी 22 मई को होगी।

विज्ञापन

आजमगढ़ के तरायां थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के विवाद में ठेकेदार पर फायरिंग हुई थी। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। ठेकेदार की तहरीर पर मुख्तार और उसके सहयोगियों को नामजद किया गया था। इसकी सुनवाई आजमगढ़ की एमपी एमएलए कोर्ट में की जा रही है।
उधर, गैंगस्टर मामले की सुनवाई भी इसी कोर्ट में चल रही है। अदालत ने दोनों मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 मई दी है। कारागार अधीक्षक वीरेश कुमार का कहना है कि जेल से मुख्तार की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें