फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा से कफन में रुखसत हुआ माफिया मुख्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पांच साल में दो बार बांदा जेल लाया गया और कभी भी यहां रुकने की इच्छा न रखने वाले पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को यहां से कफन ओढ़कर रुखसत होना पड़ा। शुक्रवार को मुख्तार के शव का करीब 15 घंटे बाद पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद बेटे उमर और बहू निखत की गाड़ियों के साथ उसके शव को एंबुलेंस से गाजीपुर के लिए रवाना किया गया। पुलिस और प्रशासन की गाड़ियां एबुंलेंस को चित्रकूट के रास्ते गाजीपुर लेकर निकल गईं।
विज्ञापन

गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मुख्तार को मंडल कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे हार्ट अटैक बताया था। रात करीब साढ़े 10 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी कर उसकी मौत की जानकारी सार्वजनिक की गई। मुख्तार को मेडिकल कॉलेज लाते ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। कमिश्नर, डीएम और डीआईजी भी देर रात तक डटे रहे।
जैसे ही मुख्तार की मौत हुई मेडिकल कॉलेज परिसर में फोर्स के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बल और पीएसी भी तैनात कर दी गई। देर रात मुख्तार का बेटा उमर अंसारी भी आ गया था। इसके बाद तय किया गया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। लिहाजा सुबह आठ बजे ही उमर अंसारी पोस्टमार्टम हाउस आ गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज गेट से पोस्टमार्टम हाउस तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पोस्टमार्टम हाउस से करीब 500 मीटर दूर अधिकारियों ने बैरिकेडिंग लगाकर सिर्फ अधिकारियों को ही भीतर आने-जाने दिया। पोस्टमार्टम को लेकर पूरे दिन ऊहापोह की स्थिति रही। कभी डॉक्टरों के न पहुंचने की बात तो कभी उमर की ओर से पोस्टमार्टम रोके जाने की चर्चा रही। धीरे-धीरे दोपहर के डेढ़ बज गए पर पोस्टमार्टम नहीं हुआ। इसके तुरंत बाद उमर जुमे की नमाज के लिए मेडिकल कॉलेज निकल गया।
उमर के लौटते ही करीब दो बजकर 20 मिनट पर पांच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम शुरू किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। शाम सवा चार बजे से शव के पोस्टमार्टम के बाद गाजीपुर रवाना करने की तैयारियां तेज हो गई। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने रस्से की बैरिकेडिंग पकड़ रखी थी। शाम करीब 4:45 बजे शव को गाजीपुर के लिए रवाना किया गया। तब जाकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें