बांदा। घर से बिना बताए निकले युवक ने मटौंध थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से दो किमी दूर कबरई की ओर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खड्डी गौरिहार गांव निवासी कल्लू ने बताया कि उसके छोटे भाई देवीदीन के पुत्र दीपक अहिरवार (27) ने सोमवार की रात मटौंध थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से दो किमी कबरई की ओर ट्रेन से कटकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने फोन से पारिवारिक भाई सुशील को भी बताया था। इससे परिजनों को जानकारी हो सकी। जब परिजन वहां पहुंचे तो उसे ट्रेन से कटा पाया। ताऊ कल्लू ने बताया कि दीपक महोबा में रहकर खुद की गाड़ी चलाता था। उसकी मौसेरी बहन की कबरई गांव में शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह महोबा से तीन दिन पहले अपने गांव पहुंचा था। साल भर शादी को हुए हैं। घर में पत्नी संध्या है। दो भाइयों में छोटा था। परिजन कारण नहीं बता सके हैं। मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।