फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बसपा से सपा में आए मधुसूदन बने जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। बसपा से सपा का दामन थामने के तीन वर्ष बाद ही मधुसूदन कुशवाहा के सिर पर जिलाध्यक्ष का ताज सज गया। गृह नगर से पैतृक गांव तक खुशी का माहौल है। हालांकि सपाइयों में कहीं खुशी-कहीं गम जैसा नजर आया। फिलहाल बधाइयों का तांता लगा है।
विज्ञापन

सपा हाईकमान ने अतर्रा के ब्रम्ह नगर निवासी मधुसूदन कुशवाहा को बांदा का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। कुशवाहा वर्ष 2000 में सपा जिला उपाध्यक्ष रहे। 2007 में नरैनी विधान सभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए, हालांकि बाद में उन्हें बदल दिया गया। प्रदेश कमेटी और यूथ ब्रिगेड में भी अहम जिम्मेदारी निभाई। बाद में उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया। 2017 में बसपा ने विधान सभा चुनाव में उन्हें बांदा सदर सीट से प्रत्याशी बनाया। वह दूसरे नंबर पर रहे। जोनल कोआर्डिनेटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वर्ष 2020 में पुन: सपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें