फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां की डांट से क्षुब्ध होकर छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मां की डांट से नाराज होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा कर जान दे दी।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी मानवी (15) पुत्री बृजेंद्र गांव के स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। मंगलवार की शाम टीवी देखने को लेकर मां ने उसे डांट दिया और पढ़ाई करने की हिदायत देकर खाना बनाने लगी। इस बीच छात्रा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉ. प्रदीप कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें