फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक की टक्कर से लोडर पलटा, पांच घायल

Fri, 08 Sep 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्रक ने लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में लोडर सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। परिवार का मुखिया किसान लोडर से बेटी को उसकी ससुराल छोड़ने और मसूर बेचने जा रहा था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के गहबरा गांव निवासी किसान गयादीन (65) अपनी बेटी बिसंडा निवासी सुनीता (25), नातिन रक्षा (4), पुत्र सतीश (24) व भाई सुरेश (60) के साथ शुक्रवार को गांव से किराये का लोडर लेकर बांदा जा रहा था। लोडर में 30 क्विटंल मसूर भी लदा था।
मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ बाईपास पर मवई की ओर से महोबा जा रहे ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लोडर पलट गया। जिससे यह सभी गंभीर घायल हो गए। भूरागढ़ चौकी पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज भूरागढ़ आनंद कुमार ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कराया गया है। लोडर को भी चौकी लाया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें