फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार की टक्कर से लाइनमैन की मौत

Sat, 11 Mar 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कार की टक्कर से बिजली विभाग में तैनात लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शहर के सुतरखाना निवासी रविंद्र यादव (56) गुरुवार की शाम टहलने निकले थे। तभी चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। देवरिया जिले के बनट्टा गांव निवासी पुत्र अनिल यादव ने बताया कि पिता रविंद्र की नियुक्ति वर्ष 1992 में संविदा पर हुई थी। लगभग 10 वर्ष बाद उन्हें स्थाई नौकरी मिल गई। लगभग पांच साल से पीली कोठी सब स्टेशन में लाइनमैन पद पर कार्यरत थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला का कहना है कि वाहन कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें