बांदा। थाना मरका क्षेत्र के बहोल्ला पुरवा निवासी बुधपाल (40) लाइनमैन है। शनिवार की शाम वह गांव में ही एक हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर मरम्मत कर रहा था। अचानक करंट आने से वह झुलसकर नीचे आ गिरा और मरणासन्न हो गया। मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सीएचसी बबेरू पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। (संवाद )