फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से महानगरों में फंसे प्रवासी मजदूरों की हालत दयनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
एप्प द्वारा प्रेषित ---- बाँदा। लॉकडाउन से महानगरों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उन्हें घर तक पहुंचाने या खाने की व्यवस्था के लिए संसदीय अनुश्रवण समिति सदस्य व विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अनुरोध किया है। साथ में मजदूरों की सूची भी संलग्न की है। अधिकांश मजदूर गुजरात में फंसे हैं। विधायक ने कहा है कि फंसे प्रवासी मजदूरों की हालत दयनीय हो चुकी है। भुखमरी से जूझना पड़ रहा है। फूटी कौड़ी भी उनके पास नहीं है। घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। न ही उन तक खाना आदि पहुंच रहा है। रोजाना मजदूरों के मार्मिक फोन कॉल उन्हें आ रहे हैं। उनके अभिभावक भी युवकों को घर लाने के लिए बेहद परेशान हैं। मजदूरों की दशा के मद्देनजर विधायक ने सीएम से प्रवासियों को घर पहुंचाने अथवा वहीं पर खाने-पीने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें