फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आठ घंटे तो दूर 144 घंटों में नहीं बदल पाया फुंका ट्रांसफार्मर

Wed, 01 May 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर से जुड़े चौधरी पुरवा के 27 घरों के लोग भीषण गर्मी में बिना बिजली के बिलबिला रहे हैं। छह दिन पहले ओवरलोड से फुंका 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। इससे बिजली के साथ पेयजल आपूर्ति भी ठप है। अधिकारियों के अनसुनी करने पर ग्रामीण सोमवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। इलाकाई लोगों के मुताबिक, शासन का आदेश है कि शहर के ट्रांसफार्मर को आठ घंटे के भीतर बदला जाए। यहां तो 144 घंटों के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फुंक रहे हैं। प्रबंधक निदेशक और शासन से निर्देश हैं कि शहर क्षेत्र में फुंका ट्रांसफार्मर आठ घंटे के अंदर बदला जाए और ग्रामीण क्षेत्र का 24 घंटे के अंदर। बिजली विभाग का दावा है कि वर्कशाप में उन्होंने करीब ढाई सौ ट्रांसफार्मरों का स्टाक कर रखा है। शिकायत आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर बदला जाता है। शहर में शामिल हुई ग्राम पंचायत पल्हरी का मौजा चौधरी का पुरवा में 27 परिवार रहते हैं।
यहां लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते 24 अप्रैल को फुंक गया था। तब से ग्रामीण लगातार ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायत कर रहे हैं। उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। सप्ताह भर से भीषण गर्मी में बिलबिला रहे ग्रामीण मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंच गए। उनके न मिलने पर एसई आरके मिश्रा के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। उन्होंने तत्काल संबंधित जेई को फोन लगाया और चार घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों का कहना है कि बिना बिजली रात भर सो नहीं पा रहे हैं। वहीं पेयजल आपूर्ति ठप होने से एक-एक बाल्टी पानी नसीब नहीं हो रहा है। साईं आश्रम में लगे एकमात्र हैंडपंप से लोग पानी लाते हैं।
विज्ञापन

वर्जन-

-चौधरी पुरवा में ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी आज ही मिली है। इसे बदलने के लिए संबंधित जेई को कहा गया है। नहीं बदला गया तो कार्रवाई करेंगे। -रविकांत मिश्रा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें