फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वकीलों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। किसानों की समस्याओं को लेकर बार एसोसिएशन ने एसडीएम नमन मेहता के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। इसके अलावा अधिवक्ताओं ने अदालतों का काम भी नहीं किया। अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष छोटकूराम ने संघ के साथियों के साथ दिए ज्ञापन में बताया कि आज किसान आंदोलित हैं। देश की अर्थव्यवस्था 60 से 70 फीसदी कृषि उत्पादकों पर निर्भर है। लिहाजा उनकी समस्याओं का निराकरण होना ही चाहिए। इस दौरान रामनेवाज, मैकूलाल प्रजापति, भूपतबाबू, राम किशोर, राम खेलावन, दिनेश पाल आदि रहे।
उधर, क्षेत्रीय सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने अधिवक्ताओं के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों की समस्याओं को जायज बताया। संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा के मल्लू प्रसाद, रामसुफल, बब्बू सजेरा, नत्थू प्रसाद, विनोद कुमार, चुन्नीलाल, बब्बू खां, देवकांत, हरिकिशन, अशोक कुमार आदि ने भी जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर किसानों की समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें