बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपारा निवासी रमेश ने बताया कि उन्होंने जनवरी माह में ई-रिक्शा खरीदा था। चार फरवरी की रात को उन्होंने अपना ई-रिक्शा घर के दरवाजे पर चार्जिंग में लगाकर सो गए थे। सुबह जब वे उठे तो ई-रिक्शा नहीं था। काफी खोजबीन के बाद घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में ई-रिक्शा लावारिस हालत में मिला। नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि ई-रिक्शा की पांचों बैटरियां, चार्जर, स्टेपनी और जैल पानर इंच जैसे महत्वपूर्ण सामान चोरी हो चुके थे। इस चोरी से रमेश को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
बिसंडा थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।