जसपुरा/कमासिन। थाना क्षेत्र के बुधेड़ा गांव में रविवार की शाम को बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से खलिहान में रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। आसपास के किसानों ने आग पर काबू पाया। उप निरीक्षक रावेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचे। उधर, कमासिन के भीती गांव में रविवार की रात जाफर अली बशीर के मकान में लगी आग से रमजा व चुन्ना रैदास के घर को चपेट में ले लिया। तीनों मकानों में नगदी समेत लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान राख हो गया। चुन्नू रैदास ने बताया कि बेटी की शादी नजदीक होने से दहेज का सामान व 35000 हजार रुपये घर में रखे थे। आग में जल गए। (संवाद)