फोटो - 17 एआर सहकारिता को पत्र सौंपते समिति संचालक। संवाद
जसपुरा। खाद संकट को लेकर सहकारी क्रय-विक्रय समिति पाठी के संचालक राकेश बाजपेई ने डीएम, जिला कृषि अधिकारी व एआर सहकारिता को पत्र सौंपकर व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की। बताया कि जसपुरा ब्लॉक चंदवारा, बड़ागांव, रामपुर, गड़रिया, जसपुरा और सिंधन कलां सहित अन्य गांवों में रबी फसल की बोआई शुरु हो चुकी है। किसानों को खाद नहीं मिल रही। बताया कि गेहूं की बोआई का अनुमानित रकबा 90 हजार एकड़ का है। यह पिछले वर्ष से करीब डेढ़ गुना ज्यादा है। कहा कि अत्यधिक वर्षा और बाढ़ से खरीफ की फसल नष्ट हो चुकी है। यदि समय से किसानों को खाद नहीं मिलती तो हालात गंभीर हो सकते हैं। (संवाद)