फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशे में घर पहुंचे मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नशे में घर पहुंचे मजदूर ने बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह होने पर मां ने देखा तो उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी कंस कुमार (50) ने बुधवार की रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगा लिया। गुरुवार को सुबह मां शिवपति गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो शव फंदे से लटका था। पूर्व प्रधान रामकिशोर ने बताया कि घर में पत्नी मीना, दो पुत्र पुष्पेंद्र व सरवन हैं। दो भाइयों में बड़ा था। पूर्व प्रधान ने नशे में आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि नशे में फंदा लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें