फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ईंट भट्ठा से मजदूरी करके आए मजदूर ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी अरविंद वर्मा (23) ग्वालियर में ईंट भट्ठा में मजदूरी करता है। वह बुधवार को सुबह गांव आया था। यहां दिन में पिता के साथ गेहूं की फसल कतराई में गया। वहां तकरीबन दो घंटा फसल कतराई में हाथ बटाया। उसके बाद वह घर आ गया। यहां उसने घर की अटारी से साड़ी का फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद उसकी बहन गुड़िया खाना देने गई तो दरवाजा बंद पाया। उसने खटखटाया तो जवाब नहीं मिला। तब उसने मां कमला और पिता जुगुल वर्मा को बताया। पिता ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
पिता ने बताया कि होली के त्योहार में अरविंद अपनी पत्नी विद्या के साथ आया था। विद्या गर्भवती थी। इसलिए उसे उसके मायके तरसूमा में छोड़कर फिर वापस ईंट भट्ठा पाथने चला गया था। तब से वह बुधवार को आया था। पिता का कहना है कि कोई विवाद नहीं था। उसने क्यों फंदा लगाया यह उसे नहीं मालूम। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें