बबेरू । मजदूरी करके घर जा रहे मजदूर को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के मजरा केवटरा गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ फुलई (35) पल्लेदारी करता था। वह मंगलवार की देर रात मजदूरी करके वापस घर जा रहा था।
सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी अरुणा देवी ने बताया कि दो बेटियां हैं। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।