फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 12 Dec 2023 10:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रेल पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मटौंध थाना क्षेत्र के पहाड़िया भूरागढ़ निवासी अमर निषाद (28) मजदूरी करते थे। वह रविवार देर शाम सात बजे काम से घर वापस लौट रहे थे। घर के सामने से गुजरी बांदा-झांसी रेल लाइन पर पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। पड़ोसी हफीज ने बताया कि वह मजदूरी करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मटौंध थानाध्यक्ष रामदिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें