फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कच्ची दीवार गिरने से मजदूर की दबकर मौत

विज्ञापन
मृतक बालगोविंद। फाइल फोटो- स्रोत- परिजन।
विज्ञापन
बांदा। घर के बाहर लेटे मजदूर के ऊपर पड़ोसी की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव निवासी राजबहादुर ने बताया कि उसके फुफेरे भाई बाल गोविंद (47) रविवार की रात करीब आठ बजे घर के बाहर चारपाई डालकर लेटे थे। इसी दौरान पड़ोसी बारेलाल की कच्ची दीवार उसके ऊपर भरभराकर गिर गई। तकरीबन आधे घंटे तक मलबे में दबे रहे। परिजनों ने मलबे से जब तक निकाला तब तक मौत हो चुकी थी। घर में पत्नी चुनकी और एक पुत्र है। वह मजदूरी करता था। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें