फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मजदूर ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Tue, 21 Nov 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेतिहर मजदूर ने गांव के जंगल में लगे बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। चरवाहों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। परिजन कारण नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के नारायण बजरंग डेरा निवासी रामकरन (32) ने रविवार की देर शाम गांव के जंगल में लगे बबूल के पेड़ से साफी से फंदा लगाकर जान दे दी। वहां मवेशी चराकर लौट रहे चरवाहों ने शव पेड़ से लटका देखा तो गांव आकर परिजनों को खबर दी। भतीजे राजकुमार ने बताया कि रामकरन जमीन बटाई में लेकर किसानी का काम करते थे।
उसके एक पुत्री तीन पुत्र हैं। घर में पत्नी सिया दुलारी है। परिजनों का कहना है कि कोई ठोस वजह समझ नहीं आ रही है। जसपुरा इंस्पेक्टर राकेश सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें