फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पिता से विवाद के बाद मजदूर ने की आत्महत्या

Thu, 07 Dec 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पिता से हिस्सा बांट को लेकर रात में हुए विवाद के बाद मजदूर पुत्र ने बुधवार को सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद उसकी बहन ने कमरे में झांका तो वह फंदे में लटका मिला।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव निवासी पंकज अनुरागी (25) ने बुधवार को सुबह अपने कमरे में साड़ी से पंखे से फंदा लगा लिया। पिता शिव प्रसाद ने बताया कि पंकज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी सात जून 2023 को छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी नीतू के साथ शादी हुई थी। मंगलवार की रात पंकज हिस्सा मांग रहा था और अलग रहने की जिद कर रहा था।
पिता शिवप्रसाद ने बताया कि वह हिस्सा बांट के लिए भी तैयार थे। इस बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक गांव में रहकर मजदूरी करता था। घटना के समय उसकी पत्नी नहाने गई हुई थी। पिता ने बताया कि उसके मझले पुत्र ललित कुमार को दो साल पहले सर्प ने डस लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। घरेलू विवाद के चलते खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें