फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नदी से भैंस निकाल रहा किशोर बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। भैंसों को नदी किनारे चराने के लिए गए किशोर समेत दो बच्चे भैंस को पानी से निकालने के लिए नदी में उतर गए। तभी किशोर पानी के तेज बहाव में बह गया। जबकि दो बच्चे बचकर निकल आए। लापता किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी कयूम (13) पुत्र अलीम अपने छोटे भाई अकरम (10) व बुआ की लड़की रुकसाना (15) पुत्री सादिक निवासी बंडे थाना गिरवां के साथ रविवार को सुबह 11 बजे अपनी भैंसों को लेकर गांव से थोड़ा दूर नदी किनारे भैंसों को चरा रहा था। थोड़ी देर बाद भैंस पानी पीने के लिए नदी पर उतर गई। इस बीच कयूम पानी में उतर कर भैंसों को बाहर निकालने के लिए हाकने लगा। साथ में गए छोटे भाई अकरम व रुकसाना भी पानी में उतर गए। भैंस को निकलते समय पानी के तेज बहाव के चलते कयूम गहरे पानी में बह गया।
रुखसाना और अकरम बाहर निकल आए। गांव पहुंचकर अपने घर वालों को घटना की सूचना दी। परिजन तथा गांव के लोग नदी पर पहुंचकर जाल बिछाकर बच्चे की तलाश करते रहे। देर शाम तक किशोर का कुछ पता नहीं चला। प्रधान रंजना रावत ने घटना की सूचना तहसील मुख्यालय को दी। मौके पर उपजिलाधिकारी विकास यादव घटनास्थल पर पहुंचे। तीनों बच्चे तैरना नहीं जानते थे। अभी तक बच्चे का कुछ भी पता नहीं चला। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर कालिंजर थानाध्यक्ष हेमराज सरोज, एसआई सदरूउद्दीन मौजूद रहे। नायब तहसीलदार हेमंत पटेल ने बताया कि आसपास के तैराकों की मदद से बच्चे की खोज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें