फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंडल में 65 हजार हेक्टेअर बढ़ा खरीफ का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में इस वर्ष 4.78 लाख हेक्टेअर में खरीफ की फसलें लहलहाएंगी। शासन ने चारों जनपदों में खरीफ फसल का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इस वर्ष 65 हजार हेक्टेअर लक्ष्य बढ़ाया गया है। मोटे अनाजों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस बार 1.20 लाख हेक्टेअर में श्री अन्न की फसलें होंगी, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 36 हजार हेक्टेअर ज्यादा है। वहीं धान की फसल 63 हजार हेक्टेअर में होगी।
विज्ञापन




मंडल में इस वर्ष शासन ने खरीफ का 65,194 हेक्टेअर लक्ष्य बढ़ाया है। इस वर्ष चारों जिलों में 4,78,710 हेक्टेअर में खरीफ की फसलें तैयार की जाएंगी। जबकि पिछले वर्ष 4,13,516 हेक्टेअर में खरीफ की खेती हुई थी। धान की फसल 63,019 हेक्टेअर में कराई जाएगी। बांदा में 52501 और चित्रकूट में 10208 हेक्टेअर व हमीरपुर में 69, महोबा में 241 हेक्टेअर शामिल है।



मोटे अनाजों में ज्वार 97909 हेक्टेअर, मक्का 24, बाजरा 16727 व अन्य मोटे अनाज 6157 हेक्टेअर में तैयार होंगे। उर्द का क्षेत्रफल इस वर्ष कुछ कम हुआ है। पिछले वर्ष 87345 हेक्टेअर में उर्द का उत्पादन हुआ था। वहीं इस वर्ष 85400 हेक्टेअर में बोआई का लक्ष्य है। मूंग की फसल 19539, अरहर 72081, मूंगफली 13832 हेक्टेअर, तिल 103751 और सोयाबीन 271 हेक्टेअर में होगा। मंडल में कुल 117854 हेक्टेअर में तिलहन व 360856 हेक्टेअर में दलहन की खेती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें