रामखेलावन सिंह वेलफेयर ट्रस्ट ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (तेरहीमाफी, तिंदवारी) छात्राओं को ठंड से बचाने को रजाई बांटी।
डीएम सुरेश कुमार, उप जिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्य नारायण व शिव दर्शन महाविद्यालय (कल्यानपुर) प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह संजय ने 40 रजाइयां वितरित कीं। वार्डेन अर्चना अग्रवाल, डॉ.एलपी शुक्ला, शैलेंद्र सिंह समेत टीचर मौजूद रहे।