बांदा। प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडल की 15 सदस्यीय टीम आगरा के लिए रवाना हुई। टीम आगरा में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। शनिवार देर शाम टीम के खिलाड़ी अल्सिफा, जिया, रचना, पूजा, अंजली, सत्यंगी, श्रेया, जिला कबड्डी संघ के सचिव कमल यादव के साथ आगरा के लिए रवाना हुईं। इस मौके पर कौशल केंद्र अतर्रा पैरामेडिकल के प्रभारी डॉ. रमाकांत द्विवेदी, प्रवीण पांडेय, जीआरपी प्रभारी नवेंदु शेखर अग्निहोत्री, सुनील सक्सेना सहित अन्य ने खिलाड़ियों को मुंह मीठा कराकर रवाना किया। (संवाद)