बबेरू। विकास खंड कमासिन के ग्राम पंचायत अंडौली में कुश्ती एवं मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र कुमार गर्ग व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाया। फूल सिंह झांसी , रामफल मझीवां, के बीच कुश्ती हुई। इसमें रामफल विजयी रहे।
गोपाल महुआ, रतन छतरपुर के बीच कुश्ती हुई, जिसमें गोपाल विजयी रहे। इसी तरह विवेक आगरा, अतुल कौशांबी के बीच कुश्ती हुई, जिसमें विवेक विजेता बने। ज्योति चतुर्वेदी कन्नौज, पूनम इटावा के बीच कांटे का टक्कर रहा, जिसमें ज्योति कन्नौज विजयी रही।
मयंक किशनपुर रतन छतरपुर जिसमे रतन छतरपुर विजयी रहे। आकांक्षा लखनऊ और ज्योति कन्नौज की कुश्ती में ज्योति फिर विजयी रहीं। लवलेश आगरा और राजेश मरका के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। कार्यक्रम में विजयपाल यादव प्रधान दतौरा, रज्जन यादव रामप्रताप याद बेर्राव ,दुर्विजय यादव भांटी, श्रीराम द्विवेदी, अश्विनी यादव, उदयवीर, राम मिलन यादव पूर्व प्रधान उमानंद सिंह आदि रहे।