फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बस एक बार बच्चों को देख लेने दो...

Wed, 11 Oct 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। मेरे बच्चों को मुझे एक बार देख लेने दो, मैं एक पल उन्हें निहारना चाहता हूं। फोन पर एक पिता ने जब अपने ससुरालियों से यह कहा तो सभी रोने लगे और उसके इंतजार में मंगलवार को दोनों मासूम भाई-बहनों का अंतिम संस्कार नहीं किया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र ग्राम बगेहटा के तेली तालाब में महबुलिया विसर्जन के दौरान मासूम भाई-बहन अंकिता और प्रियांशु की डूब कर मौत हो गई थी। प्रियांशु इकलौता जबकि अंकिता तीन बहनों में एक बेटी थी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय भेजा। पिता मानसिंह मुंबई में बटन बनाने की फैक्टरी में काम करता है। सूचना मिलने पर पिता ने ट्रेन में बैठकर बुधवार सुबह तक आ जाने की बात कही। परिजनों ने बताया कि पिता के आने के बाद बच्चों का दाह संस्कार किया जाएगा। मां माया देवी का रो रो के बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें