फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो घरों से हजारों की जेवर-नकदी पार की

Tue, 07 Nov 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू । हरदौली गांव में चोरों ने चार घरों में धावा बोला। दो घरों से नगदी व जेवरात में हाथ साफ कर दिया। जबकि दो अन्य घरों में वह सफल नहीं हो सके। सुबह होने पर ग्रामीणों को चोरी की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी एजाज अहमद के घर में छत के रास्ते से चोर घुस आए और उनकी जेब में रखे 15 हजार रुपये नगद, सोने के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह करीब चार बजे उनकी आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पाया।
इसी तरह गांव के देवदत्त यादव के मकान में बाउंड्री से कूदकर अंदर दाखिल हुए चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 2500 रुपये नकद और सोने चांदी के जेवर में हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा चोरों ने दो और मकानों में चोरी का प्रयास किया, लेकिन दो ही मकानों से नकदी और जेवर ले जाने में सफल हो सके। दोनों गृहस्वामियों ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें