फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला किसान के घर से सात लाख के जेवर-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। चोरों ने किसान के घर से करीब सात लाख रुपये के जेवर-नकदी पार कर दी। कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर निवासी सुशीला देवी रविवार को परिवार सहित निमंत्रण में चली गईं थीं। मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर घर में रखे जेवर और डेढ़ लाख रुपये उठा ले गए। सुशीला देवी ने बताया कि घर में बक्से में रखे पांच लाख रुपये के जेवर व प्लाॅट बेचकर रखे गए डेढ़ लाख रुपये चोर ले गए हैं।
विज्ञापन

पास में रखी तिजोरी को भी चोरों ने खोलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सुशीला ने बताया कि निमंत्रण से वापस आने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर पूरा सामान अस्त व्यस्त मिला। चोरी की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें