फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जसपुरा पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

Tue, 21 Feb 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

- थाना क्षेत्र के गौरीकला के ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जसपुरा पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर धमकाने का आरोप लगाया है।
गौरीकला गांव निवासी बरदारी, चेतराम, कालीदीन, रतीराम, बाबूराम, लालजी, चुन्नी, रमेश ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव के दो भाइयों से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें मुकदमा भी दर्ज है। कोर्ट का स्टे आर्डर भी है। फिर भी दोनों भाई पुलिस को मिलाकर उन्हें प्रताड़ित कराते हैं। 14 दिसंबर 2022 को दरोगा ने दयाराम को उन्हें बंद कर पीटा था। अभी हाल ही में उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। ग्रामीणों ने एसपी से जांच कराकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुरा थाना एसआई वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जमीन के विवाद का मामला है। आरोप लगाने वाले पक्ष से कहा गया था कि वह थाने में आकर अपना पक्ष रखें, लेकिन वह नहीं आए। वह खुद इसकी विवेचना कर रहे हैं। आरोप निराधार है। एएसपी के आदेश पर आरोप लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें