फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जैन समाज ने निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। जैन मंदिरों में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर भगवान की जयंती अनुयायियों ने धूमधाम से मनाई। सोमवार को गांव में जैन समाज के लोगों ने महावीर भगवान की विधिवत पूजा की। दोपहर को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। समापन जैन मंदिर में हुआ।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान लालचंद्र के आवास समेत जगह-जगह शोभा यात्रा पर फूलों की बारिश की गई। फूलचंद्र जैन, नेमचंद्र जैन, कैलाश चंद्र जैन, राजेंद्र जैन, संतोष जैन, संदीप, पारस जय, विभा जैन, सुषमा, श्वेता, शशि, रूबी जैन आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन जैन, महामंत्री रवि शंकर वामरे, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, हरिओम सोनकर, गोपाल दुबे सहित तमाम व्यापारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें