फोटो - 28 दुर्ग में स्थित नीलकंठ मंदिर की ओर जाते शंकराचार्य व अन्य। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
कालिंजर। कालिंजर में बुधवार को जगतगुरु शंकराचार्य गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर अधोक्षजानंद ने भगवान नीलकंठ की पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर के राजपुरोहित आचार्य पंडित दिनेश मिश्रा ने वैदिक रीति रिवाज से पूजा संपन्न करवाई। जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि यह दुर्ग ऐतिहासिक तो है ही, लेकिन इसकी पौराणिक मान्यता भी है। इसका जिक्र पुराणों में है। शिवपुराण में भी इसका उल्लेख है। उन्होंने मंदिर में रामायण पाठ और हवन वेदी बंद होने की निंदा करते हुए नाराजगी जताई। पूजा के पूर्व पुजारी मंगल सिंह, पंकज सुल्लेरे मंदिर परिसर में शंकराचार्य का जोरदार स्वागत किया। (संवाद)