फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति के संरक्षण को खुद में बदलाव लाना जरूरी : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रकृति को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए हमें दूसरों से अपेक्षा रखने के बजाए खुद में ही बदलाव लाना होगा। जैविक और प्राकृतिक कृषि को अति शीघ्र अपनाना पड़ेगा, जिससे हम स्वास्थ्य के साथ प्रकृति को भी संरक्षित रख सकें। ये बातें कुलपति प्रो.एनपी सिंह ने कार्यशाला में कही।
विज्ञापन

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के उद्यान महाविद्यालय सभागार में कंपोस्ट एवं बायोगैस उत्पादन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में कुलपति ने प्रकृति को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने पर जोर दिया। वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि प्लास्टिक वातावरण को अनेक प्रकार से दूषित कर रहा है, जिसका उपयोग करना प्रतिबंधित करना चाहिए।
कार्यशाला को उद्यान महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. सत्यव्रत द्विवेदी, गृह विज्ञान महाविद्यालय की सह अधिष्ठाता डाॅ.वंदना, प्रसार निदेशक डाॅ.एनके वाजपेयी व कुलसचिव डाॅ.एसके सिंह ने भी संबोधित किया। क्विज व पोस्टर प्रदर्शनी प्रतियोगिता हुई, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कुलपति ने प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर डाॅ.जीएस पंवार, डा. आनंद सिंह, डाॅ.देव कुमार, डाॅ. मोनिका जैन, डा.अनिकेत काल्हापरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें