फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शराब के नशे में युवक ने कमरे में फंदा लगा लिया। घरवालों ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर नरैनी सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नौहाई निवासी बच्चू ने बताया कि छोटे भाई जसवंत (35) ने शनिवार की दोपहर नशे में घर के कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। पत्नी आरती ने देखा तो फंदे से उतारकर नरैनी सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह कानपुर में रहकर मजदूरी करता था। नवरात्रि से घर पर ही था। घटना के समय वह और माता पिता सभी खेत में धान काटने गए थे। उसने किस वजह से फंदा लगाया पता नहीं। नरैनी कोतवाल प्रताप सिंह ने बताया कि फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें