बांदा। नशे में घर के अंदर लुंगी से युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने देखा तो जानकारी हो सकी।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव पनगरा निवासी राजाराम ने बताया कि उसके भाई नरेशचंद्र उर्फ बउवा उर्फ जानी (31) ने सोमवार को सुबह करीब सात बजे घर के कमरे के अंदर गाटर में लुंगी से फंदा लगा लिया। परिजन ने देखा तो फंदा काटकर उसे सीएचसी नरैनी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई के मुताबिक, तीन भाइयों में छोटा अविवाहित था। ट्रैक्टर चलाता था। मां राजकुमारी के साथ रहता था। नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि नशे में खुदकुशी की है।