फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अटल आवासीय स्कूल में परीक्षा की तैयारियों के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल आरपी सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में अटल आवासीय विद्यालय की अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। आयुक्त ने बांदा के अछरौड़ आवासीय स्कूल में श्रमिकों के बच्चों व कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों का कक्षा-6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 मई तक कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने परीक्षार्थियों को समय से प्रवेश पत्र जारी करने की बात कही। प्रश्न पत्र परीक्षा केन्द्रों तक उपलब्ध कराने समेत अन्य निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया कि कक्षा-6 में प्रवेश परीक्षा के लिए मंडल में 323 छात्रों के आवेदन आए हैं। इसमें जिला बांदा में 111, हमीरपुर में 143, महोबा में 49 और चित्रकूट जनपद के 20 आवेदन पत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि परीक्षा के लिए बांदा में पं. जेएन पीजी कॉलेज, हमीरपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महोबा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और चित्रकूट मेें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा 28 मई को सुबह 11:00 बजेे से 01:00 बजे तक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें