चित्रकूट। पुलिस पेंशनर्स की बैठक का आयोजन राघव प्रेक्षागार में बुधवार को किया गया। इसमें उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस पेंशनर्स की जो समस्याएं हो, उसकी जानकारी दें। अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग करके कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। इसके साथ ही पेंशनर्स के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की जानकारी दी। पेंशनर्स के लिए कानूनी सहायता या शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी दी। एसपी ने समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में सीओ प्रज्ञान अजेय कुमार शर्मा, नगर अरविंद कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)