फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रेन में दरोगा की बहू के जेवर व रुपये पार

Tue, 16 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इंटर सिटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय महिला के बैग से चारों ने नकदी व जेवर पार कर दिए। महिला ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पीड़ित महिला दरोगा की बहू बताई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

कानपुर देहात के अकबरपुर पुलिस लाइन निवासी दरोगा विनोद मिश्रा की फतेहपुर में तैनाती हैं। उनकी बहू आराधना मिश्रा अपने मायके नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव आई थीं। सोमवार को वह बांदा रेलवे स्टेशन से अकबरपुर जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ रहीं थीं। तभी उनके हैंडबैग की चेन खोलकर 50 हजार रुपये नकद व जेवर किसी ने निकाल लिए।
महिला ने ट्रेन में चढ़ने के बाद बैग की चेन खुली देखी तो स्टेशन में उतरकर जीआरपी थाने में सूचना दी। जीआरपी एसआई दुष्यंत कौशिक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें