फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फर्राटा पंखे में उतरे करंट से मासूम बच्ची की मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर में घर में खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम अंजली की फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। शादी के चार साल बाद मन्नत मानने पर जन्मी बेटी की मौत से परिजन बेहाल हैं। गांव उदयपुर निवासी राजकुमार यादव ने बताया कि उनकी पुत्री अंजली रविवार की शाम करीब पांच बजे घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह फर्राटा पंखे तक पहुंच गई। पंखा छू लेने से करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। वहीं पास में कामकाज कर रहीं मां रानी की निगाह बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने पंखे को बंद किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें