फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: तालाब में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। घर के बाहर तालाब किनारे खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

खुरहंड चौकी क्षेत्र के तेंदुही रहुसत गांव निवासी किसान अजय कुमार का तीन वर्षीय मासूम इकलौता पुत्र अमन घर के बाहर स्थित तालाब के भीटे में खेल रहा था। काफी देर बार जब परिजनों ने उसे देखा तो वह नहीं दिखाई दिया। काफी खोजबीन करने के बाद भी जानकारी न मिलने पर पड़ोसियों ने तालाब में खोजबीन तो मासूम का शव तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने उसे प्राइवेट वाहन के जरिए सीएचसी लेकर आए। यहां डॉ. अरविंद ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शव को परिजन घर ले गए हैं। घटना के बाद मां कौशल्या, पिता अजय का बुरा हाल है। पिता ने बताया कि उसके दो बच्चे एक पुत्र और एक पुत्री है। मृतक पुत्र इकलौता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें