फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जर्जर मतदेय स्थलों की मांगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चारों विधानसभा क्षेत्रों तिंदवारी, बबेरू, नरैनी और बांदा के मतदेय स्थलों का सत्यापन कर जर्जर मतदेय स्थलों के नए भवन का प्रस्ताव तैयार किया जाना है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी राजनीतिक दलों से कहा गया है कि मतदेय स्थलों में किसी भी प्रकार के दावे आपत्तियां 10 सितंबर जिला निर्वाचन कार्यालय या संबंधित कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसील) को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन



एडीजे ने जेल का निरीक्षण किया
बांदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे श्रीपाल सिंह जेल का निरीक्षण किया। बैरक संख्या-10, 11, 12ए, 12बी, 12सी व 12डी में बंदियों से निशुल्क अधिवक्ता प्रदान किये जाने एवं विधिक सहायता हेतु जानकारी ली गयी। एक बंदी को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान कर विधिक सहायता की गयी तथा दो बंदियों को उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में जेल अपील हेतु विधिक सहायता दी गयी। अस्पताल के निरीक्षण में तीन बंदी गंभीर बिमारी से पीड़ित मिले। जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा हैं।


जगदेव प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि मनाई
बांदा। समाजवादी पार्टी कार्यालय में बिहार के लेनिन के नाम से विख्यात स्वर्गीय जगदेव प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि मनाई गई। सांसद कृष्णा पटेल ने कहा कि महापुरुषों के संघर्षों आचरण और विचारों का अनुसरण करना चाहिए तथा हमेशा अपने कर्तव्य पथ पर पूरी ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनूप यादव अन्नू ने पार्टी कार्यालय बांदा में टीचर्स डे के उपलक्ष्य में आए हुए अध्यापकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधुसूदन कुशवाहा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन



अनियमित कमेटी के गठन का आरोप
बांदा। समाजसेवी रामजी गुप्ता ने श्री अयोध्यावासी श्रीराम मंदिर में अनियमित रूप से कमेटी के गठन का आरोप लगाया है। सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी एवं चिट्स झांसी को भेजे पत्र में कहा कि संरक्षक मंडल, अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर सदस्यों को बिना सूचना दिए गठन किया जाना अवैधानिक है। कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें