पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते छात्र नेता।
- फोटो : BANDA
बांदा। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में सीटों की कटौती पर छात्र नेताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें सीटें बढ़ाने की मांग की। सीट न बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
छात्र नेता शैलेंद्र कुमार वर्मा, सनी पटेल, उत्कर्ष कुमार, सचिन वर्मा, साजिद समेत छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन में बताया कि पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में नए सत्र के प्रवेश में सीटों में कटौती की गई है। इस वर्ष 600 सीटें ही रखी गई हैं, जबकि पिछले साल 800 सीटें थीं।
छात्र नेताओं का कहना है कि पंडित जेएन डिग्री कॉलेज शहर का प्रतिष्ठित कॉलेज है। यहां ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन छात्र दाखिले के लिए आवेदन करते हैं। सीटों में कटौती से बहुत से छात्र-छात्राएं दाखिले से वंचित रह जाएंगे। छात्र नेताओं ने कहा कि अगर सीटें नहीं बढ़ाई गईं तो आंदोलन करेंगे।