बांदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के करियर काउंसलिंग सेमिनार बच्चों को करियर के चुनाव करने को लेकर जागरूक किया गया। उन्हें टिप्स बताए गए, जिससे वे अपने भविष्य को लेकर बेहतर निर्णय ले सकें।
ट्रेनर स्वाति सिंह ने काउंसिलिंग का महत्व समझाते हुए बताया कि करियर काउंसिलिंग इसलिए जरूरी है क्योंकि एक सर्वे में पाया गया की बिना करियर काउंसलिंग के बच्चों ने एमबीएस और आईआईटी में प्रवेश लिया और ड्राप आउट हो गए।
बच्चे भविष्य में कौन सा करियर का चुनाव करें और उसका चुनाव करते समय किन-किन बातों का ध्यान दें, उस पर जोर दिया। बच्चों से उनके पसंदीदा विषय के बारे में पूछा और समझाया कि आप अपने रुचि को आजीविका में कैसे बदल सकते हैं। उन्होंने स्किल का मार्केट में कितना महत्व है, बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।
डायरेक्टर संध्या अंकित कुशवाहा ने कहा कि करियर को चुनकर आगे बढ़ने वाले बच्चे कभी असफल नहीं होते हैं। चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा, ट्रस्टी शिव कन्या सहित कक्षा-नौ व दस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।