फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जमीन बेचने के विवाद में महिला ने जहर खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 22 Jun 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांदा जिले के नरैनी में जमीन बेचने के लिए पति से हुए विवाद में महिला ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कालिंजर थाना क्षेत्र के शाहपाटन गांव निवासी बिट्टान (35) ने बुधवार को दोपहर अपने घर में सूना मौका पाकर जहर खा लिया। घटना के समय बड़ा पुत्र सतीश बकरी चराने गया था। एक घंटे बाद जब वह वापस आया तो मां बेहोशी की हालत में मिली।

विज्ञापन


उसने पड़ोसी रामप्रताप को बुलाया। इस बीच महिला ने दम तोड़ दिया। पड़ोसी रामप्रताप ने बताया कि मृतका का पति रामभरोसी कई साल से गुढ़ा कला गांव के मजरा गन्नेशन पुरवा में संतोष नामक व्यक्ति के यहां रहता है। अपनी पत्नी के भरण पोषण में किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं करता है। मृतका मजदूरी करके अपना खर्चा चलाती थी।

उसके पति ने एक साल पहले अपनी पत्नी से छिपाकर लगभग दो बीघा जमीन भी बेच दी थी। इसको लेकर मृतका का पति से अक्सर विवाद भी होता था। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है। कालिंजर थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें