फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कूड़े में दवाएं फेकने के मामले में कर्मी जिला मुख्यालय से संबद्ध

Mon, 24 Jul 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े में दवाएं फेकने के मामले में कर्मी जिला मुख्यालय से संबद्ध
विज्ञापन

तिंदवारी। बच्चों को दी जाने वाली दवाएं कूड़े में फेंकने के मामले में बीएसए ने देर शाम संविदा पर तैनात सहायक लेखाकार पर कार्रवाई की। उसे बीएसए कार्यालय से संबद्ध कर मानदेय रोकते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तिंदवारी बीआरसी में रखी बच्चों को दी जाने वाली दवाओं को शुक्रवार को कूड़े में फेंक दिया गया था। प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए बीएसए ने बिसंडा बीईओ किशन मिश्रा को जांच के निर्देश दिये। बीईओ ने जांच में प्रथम दृष्टया बीआरसी के सहायक लेखाकार रोमित सोनी को दोषी ठहराते हुए रिपोर्ट बीएसए को सौंपी गई। शनिवार देर शाम बीएसए ने रोमित सोनी को बीएसए कार्यालय में संबद्ध कर मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बताया कि जांच में दोषी पाए गए सहायक लेखाकार का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें