फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीजल भरी कट्टियों में विस्फोट, डंपर चालक घायल

Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। झोपड़ी में खाना बनाते समय लीकेज गैस सिलिंडर से लगी आग से डीजल से भरी प्लास्टिक की कट्टियों में विस्फोट हो गया। विस्फोट से डंपर ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। उसके शरीर में प्लास्टिक के टुकड़े फंसे मिले हैं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ललितपुर जनपद के तालबेहट थाना क्षेत्र के डिमरऊ गांव निवासी हरगोविंद (40) डंपर चालक है। गिरवां थाना क्षेत्र के छनिहा पुरवा में एक झोपड़ी में रुका था। वहां डीजल से भरी कई कट्टियां रखीं हुई थीं। शुक्रवार को दोपहर खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर लीकेज होने से आग लग गई। इससे डीजल की कट्टियों में विस्फोट होने से उसके शरीर में प्लास्टिक के टुकड़े धंस गए। उसे लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें