फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्रा से स्टांप पर जबरन हस्ताक्षर कराकर बना लिया पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पढ़ाई के बहाने छात्रा से दोस्ती कर पांच माह पहले बाइक में बैठाकर बांदा ले आया। स्टांप पर हस्ताक्षर कराकर पत्नी होने का दावा किया और पत्नी की तरह रहने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन

घटना के पांच माह बाद जब छात्रा के पिता को जानकारी मिली तो उन्होंने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। गांव का ही नीरज उर्फ गोली उससे पढ़ाई के बहाने बात करने लगा। सात जून को छात्रा परीक्षा देने के लिए कॉलेज गेट के पास पहुंची तो नीरज ने अपने साथी के साथ छात्रा को जबरन बाइक में बैठा लिया। उसे शहर ले आए। यहां उन्होंने छात्रा की फोटो खींचकर एक सादे स्टांप पेपर में हस्ताक्षर करा लिए।
बोला कि अब हमारा विवाह हो गया है। तुम्हे पत्नी की तरह रहना होगा। वह उसे वहां से ले जाने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर बाइक सवार भागे थे। आरोपी की धमकी से युवती घर में पहुंची वहां वह गुमशुम रहने लगी। बुआ ने छात्रा से पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। जिस पर उसके पिता ने पांच माह बाद गिरवां थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि घटना पांच माह पहले की है। जांच की जा रही है। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें