फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: दो गांवों में पकड़ी गई अवैध गुटका फैक्टरी, एसडीएम की अगुवाई में हुई कार्रवाई, मशीनें और सामग्री जब्त

Fri, 24 Mar 2023 03:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

पैलानी थाना क्षेत्र के शेखूपुर व चंदवारा गांव में चल रही गुटका फैक्ट्री पर अधिकारियों ने छापा मारा। बड़ी तादाद में मिले गुटका और मशीनें सीज कर दीं। नमूना लेकर जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के शेखूपुर व चंदवारा गांव में चल रही गुटका फैक्ट्री पर अधिकारियों ने छापा मारा। बड़ी तादाद में मिले गुटका और मशीनें सीज कर दीं। नमूना लेकर जांच को भेजे हैं। एसडीएम नमन मेहता की अगुवाई में टीम ने शेखूपुर गांव में बृजेश के घर पर दबिश दी।

विज्ञापन

यहां 256 तंबाकू मिश्रित गुटका पाउच बरामद हुए। मशीनें सीज कर दीं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुटका सामग्री के नमूने लिए। यहां के बाद चंदवारा गांव स्थित प्रदीप के घर पर छापा मारा। यहां 111 किलो गुटका बरामद हुआ। अधिकारियों ने मशीनें और सामग्री सीज कर जब्त कर ली।
एसडीएम ने बताया कि दोनों गांवों में लंबे समय से गुटका फैक्ट्रियां अवैध ढंग से चल रही थीं। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश्वर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेश व रामनरेश, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार, उप निरीक्षक अखिलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें