लहुरेटा गांव के पास केन नदी में बनाए गए पुल को तोड़ती प्रशासन की जेसीबी।
- फोटो : BANDA
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव के पास बालू कारोबारियों द्वारा केन नदी में बनाया गया अवैध पुल शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया गया।
तहसील के लेखपाल अब्दुल मजीद और कोतवाली पुलिस ने जेसीबी से पुल तुड़वाया। पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश के खनन माफिया यह पुल बनाकर बालू के वाहनों की निकासी कर रहे थे। इसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने की थी।